कलसी: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज कालसी में नवाचारी शिक्षक चौपाल का आयोजन किया गया
शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शिक्षा की गुणवत्ता, सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज कालसी में नवाचारी शिक्षक चौपाल का आयोजन किया। इसमें शिक्षकों ने प्राइमरी स्तर पर पढ़ाए जा रहे विभित्र विषय जैसे हिन्दी, अंग्रेजी गणित, पर्यावरण से संबंधित अनेक आकर्षक टीचिंग लर्निंग मटीरियल (टीएलएम) का प्रदर्शन किया।