कलसी: कोटी-इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर आटे के कट्टों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर टोंस नदी में समाया, चालक ने कूद कर बचाई जान
Kalsi, Dehradun | Mar 31, 2024 कोटी-इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर शनिवार तड़के आटे के कट्टों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर टोंस नदी में समा गया। गनीमत रही कि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार आटे से भरे कट्टों का ट्रक शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के नेरुवा जा रहा था। तड़के चार बजे कोटी-इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर इच्छाड़ी बांध के पास ट्रक में तकनीकी खराबी आने से हद हादसा हुआ।