कलसी: ग्रामीणों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
व्यासी बांध परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने 2024 लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया। इस संबंध में लोहारी गांव के ग्रामीणों ने कालसी तहसील पहुंचकर एसडीएम को पुनर्वास और उचित मुआवजे को लेकर ज्ञापन सोपा। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से ग्रामीण शासन प्रशासन से पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी इससे मांग पर ध्यान नहीं दिया गया।