मेरठ: हरीनगर में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा
Meerut, Meerut | Jun 21, 2024 हरिनगर में एक युवक पर दो बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की। हमले में बाल-बाल बचे युवक ने एक हमलावर की पहचान कर ली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के हरिनगर इलाके की है।