रायडीह: पाकर टोली गांव में आपसी विवाद को लेकर मां की हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Raidih, Gumla | Oct 15, 2024 रायडीह प्रखंड के सिलम पंचायत अंतर्गत पाकर टोली गांव निवासी मां की हत्या के आरोपी युवक को रायडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पाकर टोली गांव में आपसी विवाद को लेकर कलयुगी पुत्र ने अपनी 61 वर्षीय मां को कुदाल के बेंत से मार कर हत्या कर दिया था। इसके बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।