ओबरा: धान की कटाई के दौरान अज्ञात सर्प के डंसने से महिला गंभीर, किया गया जिला अस्पताल रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलझरिया गांव में सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे धान की कटाई के दौरान अज्ञात सर्प ने एक महिला को डंस लिया। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय बबीता पत्नी कृष्णपाल अपने खेत में धान की फसल काट रही थीं, तभी अचानक झाड़ियों में छिपे सर्प ने उनके दाहिने पैर में काट लिया।