सोहागपुर: महिंद्रा शोरूम के पीछे अज्ञात कारणों से लगी आग, डायल 112 और नगर पालिका की टीम ने आग पर काबू पाया
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिंद्रा शोरूम के पीछे अज्ञात कारण से झाड़ियां में आग लग गई सूचना लगते ही शुक्रवार को लगभग 2:45 बजे डायल 112 में तैनात आरक्षक राजेंद्र शुक्ला एवं पायलट राजुल तिवारी मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया है, बताया गया कि अज्ञात कारण से आग लगी थी समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।