खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गणपत पटेल ने रविवार शाम 5:00 बताया कि कांटा फोड़ में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं शतचण्डी नौ दिवसीय यज्ञ में बागली विधायक मुरली भंवरा ने सम्मिलित होकर व्यासपीठ का पूजन अर्चन कर कथावाचक पंडित श्री दिलीप जी शास्त्री (भागवत भूषण, अयोध्या, उत्तरप्रदेश ) का मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया ।