मुंगावली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने बुधवार को शाम लगभग सात बजे अपनी मां और मौसी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर महीने में पहली बार उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।