सतना। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख क्षेत्रों में शुमार बिहारी चौक एक बार फिर जलभराव की समस्या से जूझता नजर आया। महज तीन घंटे की बारिश ने पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की हैं।