कटेया: कटेया में शारदीय खरीफ महा अभियान सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित, किसानों की दी गई जानकारी।
कटेया प्रखंड स्थित किसान भवन में कृषि विभाग के तत्वावधान में शारदीय खरीफ महा अभियान सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल अतिथि का प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अर्चना उपाध्याय एवं अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई