तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत स्टेट हाईवे के सेहरी रोड पर बुधवार की शाम 4 बजे छोटा हाथी वाहन बाइक से टकरा गया।बाइक पर सवार खुमान अहिरवाल निवासी मगदुपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश यादव को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर द्वारा जबलपुर रेफर कर दिया गया वहीं पुलिस ने छोटा हाथी वहां को जप्त करते हुए कार्यवाही शुरू की।