अरवल: बकरीद पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी
Arwal, Arwal | May 28, 2026 अरवल में बकरीद पर्व हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा तथा विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा