बेरमो: कथारा में 12वें वेतन समझौते की मांग पर सीसीएल सीकेएस का छह दिवसीय आंदोलन समाप्त, प्रबंधन को दी चेतावनी
Bermo, Bokaro | Jun 30, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत कथारा में 12वें वेतन समझौते को लागू करने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ का छह दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन मंगलवार को संपन्न हुआ।समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि 25 से 30 जून तक चले आंदोलन के अंतिम दिन कथारा जीएम कार्यालय के समक्ष पिट मीटिंग कर प्रदर्शन किया गया।