दुर्ग: एसीसी कॉलोनी के 6 से 7 घरों में चोरी, लाखों के गहने व नगदी पार
Durg, Durg | Jul 14, 2025 एसीसी कॉलोनी के 6 से 7 घरों में चोरी,लाखों के गहने व नगदी पार… जांच में जुटी पुलिस,पुलिस अधिकारी ने सोमवार शाम 5 बजे बताया कि एसीसी कॉलोनी के आधा दर्जन घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। कॉलोनी के जिन आवासों में चोरी हुई है वे सभी छुट्टियों में गए हुए हैं। सोमवार को कॉलोनी में रहने वाले एक कर्मचारी जब अपने आवास पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला।