मुसरीघरारी समेत पूरे सरायरंजन क्षेत्र में मोहर्रम के मौके पर डीजे बजाने पर सख्त रोक लगा दी गई है। प्रशासन के द्वारा ऐसे निर्देश दिए गए हैं कि डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई होगी। मोहर्रम के मौके पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने अपनी सख्ती का वादा दोहराया है।