लाडपुरा: कोटा थर्मल के गेट पर चार भालू नजर आए, कर्मचारियों में दहशत का माहौल, सुरक्षा की मांग
Ladpura, Kota | Apr 24, 2026 कोटा। कोटा थर्मल पावर स्टेशन के गेट नंबर 4 पर देर रात एक साथ चार भालू नजर आने से कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भालू गेट के आसपास घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले ही थर्मल परिसर की कैंटीन के पास एक भालू ने एक कर्मचारी पर हमला कर दि