मंझनपुर: मंझनपुर में शांतिपूर्वक निकला सुन्नी समुदाय का मोहर्रम जुलूस
मंझनपुर, कौशाम्बी। मोहर्रम के अवसर पर मंझनपुर कस्बे के नयानगर मोहल्ले से सुन्नी समुदाय का जुलूस पारंपरिक मार्ग से निकलकर धाता रोड होते हुए मुख्य बाजार से कर्बला पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। कमेटी अध्यक्ष नफीस अहमद सिद्दीकी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लंगर, शर्बत, पानी और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई!