फतेेहपुर: फतेहपुर नगर पंचायत में EO का औचक निरीक्षण! सफाई में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, विकास कार्यों की भी जांच
बाराबंकी के फतेहपुर नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए।