हाथरस: गांव वीर नगर में निर्माणाधीन मकान का शटरिंग गिरने से चार मजदूर गंभीर घायल, 3 को हाथरस अस्पताल लाया गया, 1 को रेफर किया गया
सासनी क्षेत्र के गांव वीर नगर में रविवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग निर्माणधीन मकान का अचानक से शटरिंग गिर गया जिसके नीचे दबने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ग्रामीणों ने 3 घायलों को वेमुश्किल निकाल कर हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है डॉक्टरो ने एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया है जबकि दो की हालत नाजुक है