बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज के पास एक कमरे में नवदिया हरकिशन निवासी चेतराम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह 2 तारीख से लापता थे। कान के पास चोट का निशान मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पत्नी ने किसी दुश्मनी से इनकार किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।