परसिया: नेहरिया कोयला खदान में बीएमएस ने की गेट मीटिंग
बारहवे वेतन समझौते की मांग की, कामगारों में किया जन जागरण
वेकोलि की नेहरिया भूमिगत कोयला खदान परिसर में सोमवार को बीएमएस ने प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग लेकर बीएमएस ने कामगारों को बताया कि बारहवे वेतन समझौते का गठन नहीं किया जा रहा है। इससे कामगारों को नुकसान हो रहा है। वेतन समझौते का गठन होने से नई दरों पर कामगारों को वेतन मिलेगा। दस बजे से बारह बजे तक गेट मीटिंग चली। पेंच कन्हान की सभी यूनिट में नारे लगाए गए।