कटनी ग्रामीण: नया खेड़ागांव में महीने भर से अंधेरा, बिजली गुल होने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
जहां भीषण गर्मी के बीच एक पूरा गांव पिछले एक महीने से अंधेरे में डूबा हुआ है ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है।