आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बडकुवार गागराई सम्मिलित हुए। उपस्थित तिथियो द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पुष्पांजलि कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया ।