घोड़ाडोंगरी: बीमारी की चपेट में आई सोयाबीन की फसल, पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में सूखकर नष्ट हो रही फसल
मंगलवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सोयाबीन की फसल में बीमारी फैलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण पहले ही सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई है। अब फसल में बीमारी लगने के बाद खेतों में खड़ी सोयाबीन धीरे-धीरे खराब होती नजर आ रही है।