कोलारस: सनवारा में वनभूमि पर अवैध जोताई, ट्रैक्टर-पलाऊ जब्त, गश्त के दौरान कार्रवाई, चालक फरार
शिवपुरी जिले के कोलारस वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट सनवारा में वनभूमि पर अवैध कब्जे और जोताई के प्रयास को वन विभाग की टीम ने समय रहते विफल कर दिया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात गश्ती के दौरान वनकर्मियों ने वनभूमि जोतते हुए एक ट्रैक्टर व (पलाऊ) को मौके पर पकड़ा। यह कार्रवाई रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की गई।