दुधि: हिरचक पोलवा गांव में आईटीआई के छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा सुसाइड नोट
विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीरचक पोलवा गांव में एक 19 वर्षीय आईटीआई छात्र ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया हैहीरचक पोलवा निवासी 19 वर्षीय देवानंद पांडेय पुत्र आनंद कुमार पांडेय मंगलवार रात घर में अकेला था।