हाजीपुर: कौनहारा घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर भव्य आरती का आयोजन
हाजीपुर के कौनहारा घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर गुरुवार को रात लगभग 8:00 बजे चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर परिषद हाजीपुर द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि गंगा की स्वच्छता और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।