गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी संतराम मौर्य की नौकरी दिलाने के नाम पर हुई ठगी के सदमे से मौत हो गई। उन्हें रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ₹3 लाख की धोखाधड़ी की गई थी। परिजनों के अनुसार, धुरियापार निवासी राम प्रताप भारती ने संतराम मौर्य को रेलवे में नौकरी लगवाने का वादा किया था। इस एवज में उसने उनसे लगभग ₹3,00,000 ठग लिए।