यूजीसी कानून के खिलाफ माघ मेला में साधु संतों का विरोध प्रदर्शन हुआ। यह विरोध प्रदर्शन चरखी दादरी हरियाणा अन्य क्षेत्र के शिविर से किया गया। साधू सन्तो ने हाथों में पोस्टर लेकर काला कानून वापस लेने की मांग की। श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर श्रीमद जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री नारायणचार्य शांडिल जी महाराज ने इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।