रायसेन जिले के सेमरी गांव की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव ने ‘पेडल टू प्लांट’ मिशन के तहत अरुणाचल से गुजरात तक 4600 किमी साइकिल यात्रा पूरी की। 62 दिनों में 7 राज्यों और 100 शहरों से गुजरते हुए एक लाख वृक्षारोपण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान की सराहना की।