कांके: लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर से दो बच्चे लापता, पुलिस तलाश में जुटी
Kanke, Ranchi | Feb 19, 2026 लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर से दो बच्चा लापता हो गया है। लापता बच्चों की तलाश में पुलिस जुट चुकी है। बुधवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर पहुंची और बच्चे की तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस के साथ डॉग स्कॉड की टीम भी मौजूद थी। पुलिस के द्वारा सभी जगह तलाशी ली गई। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।