खुसरूपुर: विधिपुर गांव निवासी 50 वर्षीय कुंदन कुमार घर से लापता, परिजन परेशान
बिधिपुर गांव निवासी 50 वर्षीय कुंदन कुमार घर से एकाएक लापता हो गए हैं। परिजन अपने स्तर से काफी खोजबीन किया है। जब कहीं कुछ अता-पता नहीं चला है तब परिजन द्वारा थाना में लिखित शिकायत किया गया है। शिकायत के आलोक में थाना के पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। परिजन काफी परेशान है। घर में मातम सा माहौल बना हुआ है। परिज को किसी अनहोनी की आशंका भी सता रही है।