गोहपारु: गोहपारू में सालाना उर्स को लेकर लगी लोगों की भीड़ सुरक्षा को लेकर पुलिस की लगाई गई ड्यूटी
शहडोल जिले के गोहपारू में सालाना उर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ गोहपारू में देखने को मिली, जहां सालाना उर्स के आयोजन में सम्मिलित होने लोग पहुंचे, वहीं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश के बाद गोहपारू क्षेत्र में जगह-जगह सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।