गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने गोहपारु क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ा खनिज अधिनियम के तहत की कार्यवाही
शहडोल जिले के गोहपारु पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को गोहपारु क्षेत्र से पकड़ा है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि, गोहपारु क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ कर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।