गोहपारु: बरेली गांव में हुई मारपीट को लेकर गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला हुआ दर्ज, पुलिस ने सोमवार को दी जानकारी
गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी जयकरण गोड़ ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी अमरदीप सिंह व 7 अन्य के द्वारा आपसी रंजिश को लेकर गाली गलौज कर मारपीट की गई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।