बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के जंक्शन चौकी के सामने टेंपो चालक और सवारी में हुई मारपीट घटना का वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के जंक्शन चौकी के सामने टेंपो चालक और सवारी में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किराए के रुपए को लेकर सवारी से टेंपो चालक ने मारपीट कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है ।