बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार जिले में तेज आंधी और बारिश से कई स्थानों पर पेड़ टूटे, गांधी चौक में दुकान का हिस्सा गिरा
बलौदा बाजार। गांधी चौक स्थित नगर पालिका परिषद बलौदा बाजार द्वारा आवंटित एक दुकान का बड़ा हिस्सा बुधवार को अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान और बारिश का असर बना हुआ था। गनीमत रही कि घटना के दौरान दुकान के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की खबर सामने नहीं आई। स्थानीय लोगों के अ