बागपत: किसान मजदूर संगठन 10 जून को बिजली समस्या और प्रीपेड मीटर के विरोध में बड़ौत के एक्शन कार्यालय पर करेगा धरना प्रदर्शन
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने मंगलवार की शाम करीब साढे सात बजे वीडियो जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दस जून को बिजली से संबंधित विभिन्न समस्या तथा प्रीपेड मीटर के विरोध मे एक्शन कार्यालय बड़ौत पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होने कार्यकर्ताओ से कहा कि मजबूती के साथ धरना प्रदर्शन की तैयारी करे और अधिक से अधिक धरनास्थल पहुंचे।