विद्यापतिनगर में आयोजित तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का बुधवार को भव्य समापन हुआ, जिसमें स्कूली छात्रों की प्रतिभा छाई रही। भाषण, क्विज, रंगोली, चित्रकला, संगीत, एकल व समूह नृत्य सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्रों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।