बांदा: पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की मीटिंग
Banda, Banda | Dec 23, 2025 अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने बांदा के पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की है। जिसमें पेंशनर्स की समस्याएं सुन उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग मे पुलिस पेंशनर्स की पेंशन चिकित्सा सुविधा पारिवारिक पेंशन लंबित प्रकरणों एवं अन्य व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना है।