बांदा: जौरही गांव में पति से फोन पर विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Dec 23, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जौरही गांव में पति से फोन पर विवाद होने के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर मिलते ही मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।