बीना: बिलगैयां वार्ड में 41 वर्षीय व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
Bina, Sagar | Jun 2, 2026 41 वर्षीय संतोष सिंह लोधी निवासी बिलगैयां वार्ड में सोमवार की शाम को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। व्यक्ति को गंभीर हालत में परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने बिना थाने को दी वहीं पुलिस ने मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।