मंधाईभांठा शासकीय हाई स्कूल में 9वीं कक्षा में कोई भी छात्र प्रवेश नहीं होने पर जिला शिक्षा विभाग ने प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्कूलों को घर-घर जाकर बच्चे के प्रवेश कराने के निर्देश दिए हैं और अभिभावकों से समय पर दाखिला कराने की अपील की है।