सिवनी: सिवनी में कोटवारों की मुनादी से गांव-गांव पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश, 7.94 लाख ग्रामीण हुए जागरूक
Seoni, Seoni | Jul 6, 2026 सिवनी में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान अंतर्गत जिले के 981 गांवों में कोटवारों ने मुनादी कर साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया। सोमवार को ग्रामीणों को साइबर हेल्पलाइन 1930 और NCRP पोर्टल की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार इस अभियान से करीब 7 लाख 94 हजार 870 ग्रामीणो तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।