महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में करीब 82.50 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इन कार्यक्रमों में महेश्वर विधायक राजकुमार मेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा मंडल बलवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिली है।