धार: धार के शासकीय विद्यालय में एनसीसी छात्रों को मॉक ड्रिल के जरिए आतंकी हमले से निपटने का प्रशिक्षण दिया।
धार के शासकीय विद्यालय में एनसीसी छात्रों को मॉक ड्रिल के जरिए आतंकी हमले से निपटने का प्रशिक्षण दिया।बुधवार शाम 4 बजे शासकीय विद्यालय में एनसीसी की छात्रों को एक विशेष मॉक ड्रिल के जरिए आतंकी हमले से निपटने की रणनीतियों की जानकारी दी गई। इस अभ्यास का उद्देश्य छात्रों को आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा, सतर्कता और संयम बरतने के प्रति जागरूक करना था।