बीना: मस्जिद वार्ड से निकले हजरत इमाम हुसैन की याद में भव्य ताजिया जुलूस, बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | Jun 26, 2026 इस्लामिक कैलेंडर के पहले पवित्र महीने मुहर्रम में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को भारी उत्साह के साथ ताजिए निकाले।शाम को मस्जिद वार्ड से ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुए इस जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस बजरिया क्षेत्र से होते हुए गांधी चौराहा और महावीर चौक की ओर बढ़ा।