जसवंतनगर: कचौरा बाईपास मार्ग व मल्हूपुर पास दो सड़क हादसों में मासूम समेत तीन लोग घायल, मासूम को सैफई पीजीआई रेफर किया गया
जसवंतनगर के कचौरा बाईपास पर दुर्गापुरा गांव के सामने सड़क पार कर रहे चार वर्षीय सुखदेव को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं मलूपुरा चौराहे पर बाइक से लौट रही निशा को अचानक चक्कर आ जाने से वह अपनी 14 माह की पुत्री अंशिका सहित सड़क पर गिर गईं।