नकली तेल बनाने की सूचना पर सुगौली के कोबेया टाल क्षेत्र में पुलिस टीम ने संध्या गहन छापेमारी की। छापेमारी में करीब 38 लीटर तैयार नकली तेल बरामद हुआ। साथ हीं 30 लीटर तेल बनाने वाला केमिकल और सैकड़ों कंटेनर जप्त किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस पुछताछ चल रही है।